चौरीचौरा थानाक्षेत्र के करमहा गांव की एक महिला ने ससुरालियों पर दहेज के लिए पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने ससुरालियों पर केस दर्ज कर जांच कर रही है। सोनभद्र जिले के थाना रायगढ़ के नदियार हाल मुकाम करमहा की ममता देवी पुत्री विजय मौर्या ने दहेज उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उनकी शादी 12 जून, 2023 को अमन विश्वकर्मा के साथ हुई थी।