बहराइच में यातायात पुलिस ने एक महिला का खोया हुआ बैग बरामद कर लिया है। महिला ने बताया कि उसका बैग एक ई रिक्शा में छूट गया था, जिसमें कीमती सामान था। यातायात पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ई रिक्शा का पता लगाया और वाहन चालक से संपर्क कर महिला का सामान वापस दिलाया। महिला ने यातायात पुलिस का आभार व्यक्त किया है।