कसरावद मुस्लिम समाज ने पैगंबर साहब के जन्मदिन पर सुबह ईदगाह मस्जिद से रंग-बिरंगे पोशाकों में नन्हे बच्चों और घोड़े पर सवार इमामों के साथ मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला। शहर काजी इरफान नूरी ने देश की तरक्की की दुआ की। कांग्रेस नेता राजेंद्र यादव, डॉक्टर शिरीष जायसवाल और हेमंत सोनी ने जुलूस का फूल मालाओं से स्वागत किया। यह जानकारी शुक्रवार दोपहर 1 बजे मिली।