सिवान में पहली बार गजराज का जन्मदिन मनाया गया सिवान में आज एक अनोखा और यादगार नज़ारा देखने को मिला। जहां आमतौर पर इंसानों के जन्मदिन धूमधाम से मनाए जाते हैं, वहीं पहली बार एक हाथी का जन्मदिन मनाया गया। सिवान के युवा उद्यमी बबलू सिंह ने अपने प्रिय गजराज को बेहद खास अंदाज़ में जन्मदिन की सौगात दी।