जसपुर के कांग्रेस विधायक आदेश चौहान ने नादेही रोड स्थित अपने कार्यालय पर एक प्रेस वार्ता की। जिसमें उन्होंने कहा कि,राज्य सरकार ने विधानसभा सत्र चलने नहीं दिया। साथ ही विधानसभा में विपक्ष के सवालों से राज्य सरकार भागती हुई नजर आई। वहीं प्रदेश में लोकतंत्र की लगातार हत्या हो रही है। और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।