राघोपुर प्रखंड के राघोपुर पश्चिमी पंचायत कमल सिंह संभल सिंह प्लस टू विद्यालय के निकट 20 साल पहले बना पुल गंगा नदी के पानी के तेज बहाव के कारण गिर गया। पुल गिरने के राघोपुर प्रखंड मुख्यालय से राघोपुर पूर्वी एवं पश्चिमी पंचायत के करीब 20000 लोगों का संपर्क टुट हो गया। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।