विष्णुगढ़ के रमुआ में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की बैठक मन्दिर प्रांगण में हुई। सोमवार शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार बैठक में समिति के सदस्यों ने सर्वसम्मति से शंभूलाल यादव को दुर्गा पूजा के सफल संचालन को लेकर अध्यक्ष चुना। इस दौरान कमेटी का विस्तार किया गया। संस्थापक सदस्यों को संरक्षक बनाया गया है। दुर्गापूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया है।