पटोरी प्रखंड क्षेत्र के पटोरी शहर में शुक्रवार शाम 24 नंबर रेलवे गुमटी के पास भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। यह जाम करीब एक घंटे से अधिक समय से लगा है और समाचार लिखे जाने शुक्रवार शाम 6:30 बजे स्थिति जस की तस बनी हुई है। वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोग लंबे समय से इस समस्या से जूझ रहे हैं।