सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे कपड़े सुखाते समय करंट की चपेट ने आए 48 वर्षीय हरिसिंह की उपचार के दौरान रात 2 बजे उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। नई सराय थाना क्षेत्र के पनउआ गांव निवासी हरिसिंह पुत्र छत्ता राम अहिरवार खेत से वापस आने के बाद छत पर लगे तार पर कपड़े सूखने के लिए डाल रहा था। इसी दौरान तार में करंट फैल गया।