राघोगढ़ में 3 सितंबर को ऐतिहासिक ढोल ग्यारस महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। आयोजन में राघोगढ़ राज परिवार के छोटे राजा लक्ष्मण सिंह और उनके भतीजे जयवर्धन सिंह शामिल हुए। नगर के सभी मंदिरों से निकले ढोल एकत्रित होकर धीरपुर तालाब पहुंचे। जहा पर राघौजी भगवान को जल विहार कराया गया। राघोगढ़ में 400 वर्ष पुरानी परंपरा के तहत डोल ग्यारस महोत्सव मनाया जाता है।