रामगढ़ प्रखंड क्षेत्र में प्रकृति और भाई बहन के प्रेम का पर्व कर्मा सम्पन्न हो गया। बुधवार पूरी रात पर्व को लेकर कई तरह का आयोजन हुआ। गुरुवार सुबह 8 बजे तक विभिन्न नदी, नालों और तालाबों में करम डाल का विसर्जन किया गया। उलडंडा के डंडूबा में विशेष आयोजन हुआ। यहां अखड़ा में सरना समाज के बड़ी संख्या में लोगों का जुटान हुआ।