बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ (गोप गुट) की अनिश्चितकालीन हड़ताल मंगलवार को लगातार 18वें दिन भी जारी रही। बड़ी संख्या में कर्मचारी धरना स्थल पर जुटे और सरकार के खिलाफ नारेबाज़ी की। हड़ताली कर्मियों ने दोहराया कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं होगा, आंदोलन खत्म नहीं किया जाएगा। हड़ताल से जिले के अधिकांश प्रशासनिक कार्य ठप हो गए हैं।