बकेबर जनता कांलेज में बुधबार दोपहर 3:30 बजे कृषक-वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम विजन 2047 का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि पूर्व आईएएस पी.सी. श्रीवास्तव और विशिष्ट अतिथि पूर्व मुख्य अभियंता आशीष अस्थाना रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. राजेश किशोर त्रिपाठी ने की।उन्होंने जलभराव समाधान,मिट्टी परीक्षण किट,कार्बनिक खाद,वर्मी कम्पोस्ट जानकारी दी।