खिजरगंज निवासी युवक सुहेल पुत्र नईम की नगर पालिका के पास दुकान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हर घर तिरंगा लगाने की अपील से इंस्पायर होकर सुहेल भी अपनी दुकान की छत पर तिरंगा झंडा लगाने के लिए चढ़ गया। जहां से विद्युत लाइन गुजर रही थी। जिसके करंट की चपेट में युवक आ गया। परिजन उसे अस्पताल ले गए जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है।