दअरसल राष्ट्रीय लोक अदालत के मौके पर जिला जेल में बंदियों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश विष्णु कुमार ने फीता काटकर किया। प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार के बैग, पेंटिंग, भगवान की पोशाक, आसान, बच्चों के रेडीमेड कपड़े और महिलाओं के कपड़े व अन्य खाद्य वस्तु लगाई गई। जिनका अधिकारियों ने अवलोकन किया।