करहल थाना क्षेत्र के मोहल्ला बाग वृंदावन निवासी रामू पुत्र मानिकचंद अपने घर से ओटो लेकर जा रहे थे। तभी रास्ते में उनका ऑटो ट्रैक्टर से टकरा गया। जिससे ओटो चालक रामू घायल हो गया। घायल रामू को उपचार के लिए करहल अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है।