झांसी में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर शुक्रवार सुबह 5 बजे एक भव्य जुलूस निकाला गया, जिसने अमन और भाईचारे का संदेश दिया। यह जुलूस मदीना मस्जिद, मरकज़ अहले सुन्नत वल जमात, कपूर टेकरी, कुरैश नगर से शुरू हुआ। नमाज़-ए-फज्र के बाद, कुरैश नगर की रज़ा मस्जिद से जश्ने चिराग़ और परचम कुशाई की रस्म अदा की गई।