मनावर में पर्युषण पर्व पर महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया।पर्युषण पर्व के पांचवें दिन रविवार को श्रमण भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया।शंखेश्वर पार्श्वनाथ जैन मंदिर में पूजा-अर्चना व नवपद पूजन हुआ। रविवार शाम 5 बजे नगर के प्रमुख मार्गों से बैंड-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई।