पचरुखी में गुरुवार की संध्या चार बजे भाजपा नेताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। पचरुखी भाजपा सदर मंडल अध्यक्ष इंदु देवी की अध्यक्षता में निकली यह तिरंगा यात्रा ब्लॉक परिसर में महात्मा गांधी और सरदार पटेल की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करने के साथ शुरू हुई। जो पचरुखी बाजार होते हुए जीएसवीएम हाइ स्कूल के पास जाकर समाप्त हुई।