पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के राजा पुल से बिहार पुलिस और उड़ीसा पुलिस ने कुख्यात बैंक डकैत प्रमोद बंद को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए शख्स पर जमेशदपुर, शेखपुरा, बिहारशरीफ, ओडिशा के अलग-अलग इलाके में बैंक लूटने का आरोप है। गिरफ्तारी की पुष्टि प्रभारी लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी संगीता ने की है। यह गिरफ्तारी सोमवार की शाम 6.00 बजे हुई है।