सिसई प्रखंड के सकरौली, महुवाडीपा गांव के साकेत मिंज ने इतिहास रचते हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स – बिहार 2025 में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए U-18 बालक वर्ग में 200 मीटर दौड़ में 21.54 सेकंड में पूरा कर स्वर्ण पदक जीता।साकेत ने बताया कि इस सफलता के पीछे उनके मां के मेहनत और भरोसा के साथ-साथ उनके कोच विनोद कुमार सिंह के महत्वपूर्ण मार्गदर्शन है।