भादरा रामलीला समिति ने रामलीला मैदान में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ बल्ली पूजन व ध्वजारोहण किया। इस वर्ष मंचन 19 सितंबर से 3 अक्टूबर तक होगा। 2 अक्टूबर को दशहरा महोत्सव का रजत जयंती उत्सव खेल स्टेडियम में मनाया जाएगा, जिसमें पुराने कलाकारों का सम्मान किया जाएगा।