जानकारी के अनुसार मढकी निवासी महेश उपाध्याय गुरुवार दोपहर दो बजे स्कूटी से करनपुर मंदिर में सत्संग सुनने जा रहे थे। तभी खैर की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी स्कूटी में ज़ोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महेश गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।