18 मई को महेंद्रगढ़ के कॉलेज ग्राउंड में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की धन्यवाद रैली को लेकर जिला उपायुक्त डॉ विवेक भारती ने तैयारियो का जायजा लिया है। जिला उपायुक्त डॉक्टर विवेक भारती ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 18 मई को कार्यक्रम स्थल पर ही महेंद्रगढ़ जिले की लगभग 30 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।