विष्णुगढ़ इंटर कॉलेज में शनिवार को आदिवासी कुडमी समाज की प्रखंड स्तरीय एक आवश्यक बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जयप्रकाश पटेल के द्वारा किया गया। शनिवार शाम 4 बजे मिली जानकारी के अनुसार बैठक में कुडमी को आदिवासी की सूची में शामिल करने हेतु रेल टेका डहर छेका अभियान को सफल बनाने के लिए चर्चा किया गया। आगामी 18 सितंबर को पुनः बैठक रखा गया है।