पोलाय कला कृषि उपज मंडी में शनिवार को प्याज और लहसुन की कीमतों में गिरावट देखी गई। मंडी प्रभारी विष्णु प्रसाद परमार ने शाम 5 बजे भाव सूची जारी की। मंडी प्रभारी ने बताया कि रविवार को मंडी में अवकाश रहेगा। प्याज और लहसुन दोनों की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। शनिवार को दोनों फसलों की आवक भी कम रही।