बथनाहा प्रखंड में नए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) सह प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी के रूप में मनोज कुमार ने कार्यभार ग्रहण किया है।मनोज कुमार के पदस्थापना से प्रखंड में शिक्षा व्यवस्था को लेकर नई उम्मीदें जगी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नए पदाधिकारी से प्रखंड के विद्यालयों में शैक्षणिक माहौल को सुदृढ़ करने और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है।