सतपुड़ा टाइगर रिजर्व और वन विकास निगम की सीमा के बीच तवा नदी के बैकवॉटर में शुक्रवार को शिकार हुआ टाइगर मृत हालत में मिला था। तीन दिन बाद रविवार शाम 5 बजे तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। शिकारियों को पकड़ना तो दूर, अफसर अब तक यह भी तय नहीं कर पाए हैं कि बाघ किस क्षेत्र का था।तवा नदी में मिले मृत बाघ के शिकारियों को खोजने के लिए एसटीआर, रातापानी की टीम तलाश रही