झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद रहे दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के पश्चात शनिवार को संस्कार भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें पांच लाख लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गयी है। भोजन में मांसाहारी एवं शाकाहारी की व्यवस्था है। यहां अति विशिष्ट, विशिष्ट एवं आम लोगों के भोजन के लिए अलग-अलग पंडाल का निर्माण किया गया है।