बुढ़सैनी गांव निवासी इसरार ने गुरुवार की सुबह करीब सात बजे जानकारी देते हुए बताया कि इस्लाम का मकान बुधवार की देर शाम करीब साढे छह बजे अचानक भरभराकर गिर गया। मकान के मलबे की चपेट में आकर महिला संजीदा घायल हो गई। साथ ही मलबे में घर का सामान भी दब गया। जिससे पीड़ित हजारों का नुकसान हो गया।