शनिवार को दोपहर 3 बजे के करीब झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी कर्मचारी पोषण सखी संघ का एक प्रतिनिधिमंडल दुमका समाहरणालय पहुंच कर समाज कल्याण पदाधिकारी को मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में संघ के प्रदेश संरक्षक विजय कुमार दास एवं प्रदेश अध्यक्ष मैन्युअल मुर्मू शामिल थे। मांग पत्र में दुर्गापूजा से पहले 10 परियोजना के सभी पोषण सखी को मानेदय भुगतान का अनुरोध किया।