मनावर में आदि कर्मयोगी अभियान के तहत जनपद पंचायत में सोमवार दोपहर 1:00 प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनपद पंचायत की सीईओ और अभियान की नोडल अधिकारी अंकिता अलावा ने इस अभियान के बारे में जानकारी दी।यह अभियान भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य विकेन्द्रीकृत आदिवासी नेतृत्व और शासन व्यवस्था का निर्माण करना है।