सुलतानपुर। बल्दीराय तहसील क्षेत्र स्थित चंदौर आश्रम के पीठाधीश्वर दाता अनमोल शाह का मंगलवार शाम निधन हो गया। वे 109 वर्ष के थे। मंगलवार दोपहर उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल, लखनऊ में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद स्थिति में सुधार होने पर उन्हें अर्जुनगंज स्थित साईं आश्रम ले जाया गया, जहां शाम को उन्होंने अंतिम सांस ली।