मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र के पथराहा में शनिवार की शाम धान खेत से एक किसान का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के जजहट सबैला वार्ड नौ अशोक प्रसाद यादव (62) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि अशोक यादव शनिवार की सुबह खास काटने घर से करीब एक किमी दूर खेत पर गए थे।