सात विषयों पर सात छात्र प्रथम रूप से किए गए चयनित बरकट्ठा:- प्रखंड के +2 उच्च विद्यालय बरकट्ठा में बुधवार को प्रखंड स्तरीय राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विद्यालय से वर्ग 6 टू 12 के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रदर्शनी में मुख्य रूप छात्रों ने अपने-अपने कलाकृति का प्रदर्शन किया तथा पुरस्कार प्राप्त किया।