युवा कांग्रेस ने वोट चोरी के खिलाफ शुक्रवार दोपहर 2 बजे अंब के एक निजी होटल में कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें प्रदेशाध्यक्ष छतर सिंह बतौर मुख्यतिथि शिरकत की। छतर सिंह ने भाजपा पर लोकतंत्र से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कई राज्यों में जनादेश को कुचल कर सत्ता हथियाई है। बिहार में एक घर में 80-80 वोट बनाई गई हैं।