सदर तहसील के बावन क्षेत्र में बाढ़ के पानी ने कहर बरपाया है और लोगों का जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है।लोग बाढ़ से परेशान हैं और बाढ़ के पानी के कम होने का इंतजार कर रहे है।बाढ़ का पानी गोविंदपुर,दौली,गढ़िया झब्बू, गढ़िया दिल्ला, बघौरी, जमुनियापुरवा, इटोरिया, लगवाही, पुरौरी, सुहेड़ी, बैजना, गंगोली, बघौरामल और मिरकापुर गांव तक पहुँच गया है।