कूड़ासन गांव मुर्गा फार्म के समीप अनियंत्रित पिकअप ने बाइक सवार दो को जोरदार टक्कर मार दिया। जहां गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना रविवार की सुबह 8 बजे की बताई जाती है। जो भभुआ थाना क्षेत्र के मोकरी गांव निवासी राजेश सिंह का पुत्र मनीष पटेल तथा कृपाल सिंह का पुत्र श्रवण पटेल बताया जाता है। घायलों ने कहा कि अपने ननिहाल से गांव के लिए लौट रहे थे।