हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने शनिवार को मांडू विधानसभा क्षेत्र के टाटीझरिया प्रखंड का दौरा किया। शनिवार शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान उन्होंने धरमपुर गांव में स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। टाटीझरिया प्रखंड मुख्यालय पहुंचने पर सांसद मनीष जायसवाल का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसके बाद धरमपुर पहुंचे।