लिट्टीपाड़ा प्रखंड अंतर्गत द्वितीय चक्र कीटनाशी छिड़काव कालाजार प्रभावित धोपहाड़ी और हैठबंधा गांव में सभी घरों में कीटनाशी छिड़काव का कार्य किया गया। सभी घरों में मच्छरदानी का भी वितरण किया गया। ग्रामीणों को छिड़काव के बारे में जागरूक एवं मच्छरदानी के उपयोग से कालाजार, मलेरिया से बचाओ के बारे में जानकारी दी गई।