ग्राम जवाहरपुर मेवला भाजपा नेता सुनील मेवला ने गुरुवार को करीब छह बजे जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम की बुजुर्ग महिला प्रकाशी देवी बुधवार की देर शाम करीब सात बजे चारपाई पर बैठी हुई थी। उसी दौरान सांप ने डस लिया। अंधेरा होने कारण सांप दिखाई नहीं दिया। उनके शोर बचाने पर स्वजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागपत पर भर्ती कराया।