विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बख्तियारपुर पुलिस ने फोरलेन मोड़ पर केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों के सहयोग से सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन तलाशी ली गई। पुलिस ने बताया कि चुनाव के समय अवैध हथियारों की तस्करी की आशंका को देखते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार की शाम करीब 7 बजे तक यह जांच अभियान जारी रहा।