दुलमी प्रखंड के होन्हे मंडा परिसर में शनिवार को महिला स्वयं सहायता समूह के द्वारा वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रुप से बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष सुधीर मंगलेश शामिल हुए। इस दौरान समूह के द्वारा वार्षिक लेखा-जोखा एवं बजट प्रस्तुत किया गया।