ग्राम बेहरावल में खरदोनकला, कालापीपल और लसुल्डीया मलक मंडल का कार्यकर्ता विकास वर्ग संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कालापीपल विधायक घनश्याम चंद्रवंशी, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक नायक सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहें।कार्यकर्ता विकास वर्ग का उद्देश्य भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों और पार्टी की नीतियों के बारे में जानकारी प्रदान करना है।