जनपद के पिसावा थाना क्षेत्र के नेवदिया गांव में संदिग्ध अवस्था में ससुराल में महिला की हालत बिगड़ गई थी। जिसके बाद ससुराल वालों के द्वारा महिला को उपचार के लिए महोली के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मामले में मायके वालों के द्वारा पुलिस से शिकायत किए जाने पर पुलिस ने मृतक महिला का पोस्टमार्टम कराया है।