पटना में शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन ने कांग्रेस द्वारा जारी कथित एआई-जनरेटेड वीडियो पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति में मां पूजनीय होती हैं, लेकिन कांग्रेस की संस्कृति में शायद ऐसा नहीं है। नितिन नबीन ने कहा कि भाजपा देश की सभी माताओं का सम्मान करती है।