शाजापुर। परंपरागत रूप से निकलने वाला मिलादुन्नबी का जुलूस इस साल भी शेख हनीफ( हन्नु भाई) की सदारत में निकाला जाएगा। शुक्रवार को शाम 6:00 बजे सीरत कमेटी के सदर हनीफ भाई ने जानकारी देते हुए बताया आगामी 5 सितंबर को सुबह 8 बजे शाही जामा मस्जिद में कुरानखानी का आयोजन होगा। सुबह 9 बजे हजरत पैगम्बर साहब की याद में बड़ी संख्या में समाजजनों द्वारा जुलूस निकाला जाएगा।