गोरखपुर के गोला कस्बा वार्ड नंबर 10 बर्राह में एक ई-रिक्शा चालक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक श्रीराम (40) अपने परिवार का भरण-पोषण ई-रिक्शा चलाकर करता था। शुक्रवार की रात को श्रीराम ई-रिक्शा लेकर घर आया। उसने ई-रिक्शा चार्ज करने के लिए चार्जर का एक तार विद्युत बोर्ड में लगाया। दूसरा तार लगाते समय वह उसके शरीर से टकरा गया। करंट लगने से वह दूर जा गिरा।