रामपुर थाना क्षेत्र के भीमपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 22 वर्षीय विशाल उपाध्याय पुत्र संतोष उपाध्याय के रूप में हुई। गुरुवार की रात घर में बने कमरे में उसकी हालत बिगड़ने पर पिता उसे शुक्रवार की भोर में करीब 5 बजे भदोही के एक नर्सिंग होम ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।