आगरा में यमुना नदी का जलस्तर 151.280 तक पहुँचने पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों हेतु एडवाइजरी जारी की गई। तहसील सदर व फतेहाबाद के कई ग्राम प्रभावित होने की सम्भावना। आमजन से जरूरी दस्तावेज सुरक्षित रखने, उबला/क्लोरिनयुक्त पानी पीने व शरणालयों में जाने की अपील। कंट्रोल रूम 0562-2260550, 09458095419 पर 24 घंटे सहायता उपलब्ध।